Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) की शादी की खबरें पिछले एक साल से सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है. फिलहाल इस कपल की सगाई को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. खबरों के अनुसार इस साल नवंबर में आलिया और रणबीर सगाई (Ranbir Kapoor Alia Engagement)कर सकते हैं और इस सेरेमनी के लिए वेन्यू भी फिक्स की जा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो ये कपल 29 नवंबर 2021 को राजस्थान के किसी रिसोर्ट में सगाई करने वाला है.
हालांकि अभी तक रणबीर और आलिया के परिवार की तरफ से इनकी सगाई को लेकर ऑफिशियल तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है. कुछ समय पहले जब रणबीर कपूर से पैपराजी ने सगाई के बारे में सवाल किया तो वो वहां से कन्नी काट के निकल गए. हालांकि अब ये कहा जा रहा है कि नवंबर के अंत में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सगाई कल लेंगे. राजस्थान बीते कुछ सालों में बी टाउन कपल्स का फेवरिट डेस्टिनेशन बन चुका है. रणबीर और आलिया ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं.
लंबे वक्त से आलिया भट्ट और ऱणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. काफी समय से इनकी शादी की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक वीडियो वायरल हुई. इस वीडियो में एक्ट्रेक के फोन के स्क्रीन सेवर पर रणबीर की फोटो लगी हुई नजर आई जिसे देखने के बाद इस कपल की शादी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें..
Sapna Choudhary का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखा क्या
Rajiv Adatia का मजाक उड़ाना Pratik Sehajpal को पड़ा महंगा, Salman Khan ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
