बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आखिरकार लंबे इंतजार बाद हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के खास मौके पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. टीजर में रणबीर भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं. फैंस का उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है.
कान में कुंडल, माथे पर तिलक, लंबे बाल और सिर पर मुकुट पहन रणबीर श्रीराम की भूमिका में काफी जंच रहे हैं. इसके साथ रणबीर ने भारी आभूषण भी पहने हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य और शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में रणबीर का अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिला.
साई पल्लवी और रवि दुबे की भी दिखी झलकटीजर में सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ भगवान राम के वनवास के कुछ पल भी दिखाए हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
फैंस के रिएक्शन आए सामनेटीजर की शुरुआत रणबीर के अयोध्या में भव्य प्रवेश से होती है. जब वे राज्य में प्रवेश कर रहे होते हैं, तो उन पर फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया जाता है. एक फैन ने कमेंट किया, 'टीजर को मस्त है.' एक लिखते हैं, 'लाजवाब, क्या जबरदस्त पहला लुक है.'
टीजर में रणबीर को एक योद्धा के रूप में भी दिखाया गया है. टीजर देखने के बाद यूजर्स को रामानंद सागर की 'रामायण' की याद आ गई, जिसमें भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था.
रावण बनकर यश ने मचाया तहलकाटीजर के लास्ट में मेकर्स ने यश के रावण वाले लुक की भी एक झलक दिखाई है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. उनके सिर पर मुकुट सजा हुआ है. यश के कास्ट्यूम को भी बेहद ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया गया. इतना ही नहीं, टीजर में सोने की लंका की झलक देखने को मिली है.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकारनितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम) और यश (रावण) के साथ-साथ साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में हैं.
'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों मे दस्तक देगा.
