नई दिल्ली: फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी को लेकर खबरो आ रही थी कि उन्हें दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कयाया गया है. ऐसे में इन खबरों के बारे में पता चलते ही राजकुमार संतोषी ने गुरुवार को बताया है कि वह अब ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

संतोषी ने कहा, "मैं ठीक हूं और मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है. मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था. चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद. यह मेरे लिए काफी मायने रखता है."

श्रीदेवी के परिवार का बयान- जितना प्यार श्री को दिया उससे ज्यादा उनकी बेटियों को दें

उनके प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि संतोषी को बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शानिवार सुबह तक वह डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे. वह यहां नियमित जांच के लिए पहुंचे हैं.

निर्देशक राजकुमार संतोषी 'घायल' , 'दामिनी', 'अंदाज अपना अपना', 'घातक, 'पुकार', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.