Rajesh Khanna: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के आज भी हजारों दीवाने हैं. लोगों में उनके लिए बेहद दीवानगी थी. उनके जैसा स्टारडम शायद ही किसी दौर में किसी एक्टर ने देखा हो. वैसे तो राजेश खन्ना के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं. वहीं, काका के बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि जो वो ठान लेते थे उसे हर हाल में पूरा करके छोड़ते थे. उन्होंने अपनी लाइफ के हर कमिटमेंट को पूरा किया. ऐसा ही एक किस्सा है जब उन्हें शूटिंग करनी थी और काका के पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर था.
राजेश खन्ना काफी बीमार थे उसी दौरान उन्हें हैवेल्स फैन के एड का ऑफर मिला. ऐड को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी आर बाल्की को दी गई थी. बाल्की के बहुत समझाने बुझाने पर काका ने इस ऐड में काम करने के लिए हामी भरी थी. शूटिंग के लिए जब राजेश खन्ना को फोन लगाया गया तो मालूम हुआ कि उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है. सूजन की वजह से जूते पहनना और खड़े होना बहुत मुश्किल था. लेकिन जब काका से पूछा गया कि, 'क्या आप इस हालत में शूटिंग कर पाएंगे?' तो उन्होंने जवाब दिया 'कमिटमेंट की है तो मैं काम जरूर करूंगा'. वो 2 दिन पेनकिलर्स लेकर अस्पताल में एडमिट रहे और उसके बाद सीधे बैंगलोर ऐड की शूटिंग करने पहुंच गए.
शूटिंग के लिए राजेश खन्ना, एक हेयर स्टाइलिस्ट और एक हेल्पर बॉय भी साथ ले गए थे. काका के लिए चलना काफी मुश्किल था इसीलिए वो स्टेडियम के अंदर व्हील चेयर पर गए. लेकिन शूटिंग के वक्त वो अपना सारा दर्द भूलकर सिर्फ शॉट पर फोकस कर रहे थे. शूटिंग खत्म होते ही पूरी टीम ने उनके लिए खूब तालियां बजाई थीं.
यह भी पढ़ेंः
इस वजह से होली मनाना पसंद नहीं करतीं करीना कपूर, दादा राजकपूर से जुड़ा है किस्सा
माता-पिता Raja Chaudhary और Shweta Tiwari के तलाक पर ऐसा था 12 साल की बेटी Palak Tiwari का रिएक्शन
