Raja Shivaji Box Office Day 4 Live: रिलीज से पहले विवादों में घिरी होने के बावजूद, रितेश देशमुख की दूसरी निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इसने लगातार तीन दिनों तक डबल डिजिट में कमाई दर्ज की है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी के बारे में भी जानेंगे.

Continues below advertisement

'राजा शिवाजी' ने तीन दिनों में कितनी कमाई की? ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 'राजा शिवाजी'  ने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी और इसी के साथ इसने शानदार ओपनिंग की थी. वहीं वीकेंड पर भी ये सिनेमाघरों में छाई रही. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो

  • 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ से ओपनिंग की थी.
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा.
  • इसी के साथ इसकी तीन दिनों की भारत में नेट कमाई 33.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ रुपये हुआ है.

'राजा शिवाजी' के चौथे दिन का कलेक्शन (Raja Shivaji BO Day 4 Live)'राजा शिवाजी' ने वीकेंड पर तो अच्छी कमाई की लेकिन अब असली परीक्षा वीकडेज में होगी. फिल्म के पहले मंडे के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रात 10.30 बजे तक इस फिल्म ने 5.60 करोड़ कमाए. वहीं इसके शो की ऑक्यूपेंसी 21.5% दर्ज की गई.

Continues below advertisement
'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिसऑक्यूपेंसी
पहला दिन11.35 करोड़32.3%
दूसरा दिन10.55 करोड़28.9%
तीसरा दिन12.00 करोड़ 36.4%
चौथा दिन5.60 करोड़ (10.30 बजे तक) 21.5%
टोटल39.50 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 3:‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

 

राजा शिवाजी के बारे मेंराजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में सलमान खान ने भी स्पेशल कैमियो किय़ा है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल ने भी एक्टिं में डेब्यू किया है.  फिल्म का निर्माण जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने किया है. रितेश और जेनेलिया ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई की भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 3 Worldwide: 'पैट्रियट' ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार