रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' रिलीज के साथ ही छा गई है. फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. मराठी वर्जन नो तो धूम मचा दी है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. साथ ही जानते हैं तीसरे दिन फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Continues below advertisement

'राजा शिवाजी' का तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने संडे को 12 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 4.25 करोड़ कमा लिए. वहीं फिल्म ने मराठी में 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.4% है.

Continues below advertisement

कुल मिलाकर इंडिया में  राजा शिवाजी 33.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

डेबॉक्स ऑफिस
पहला दिन11.35 करोड़
दूसरा दिन10.55 करोड़
तीसरा दिन12.00 करोड़ (10.30 बजे तक)
टोटल33.90 करोड़

 बता दें कि फिल्म के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

फिल्म के हिंदी वर्जन ने 11.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, मराठी वर्जन ने 22.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

ये भी पढ़ें- Patriot Worldwide BO: मोहनलाल और ममूटी की 'पैट्रियट' ने दुनियाभर में किया धमाका, दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

'राजा शिवाजी' के बारे में

फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है. वो फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्तस भाग्यश्री, जेनेलिया, फरदीन खान, विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं. रितेश देशमुख फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में हैं. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल भी किया है. उनके कैमियो ने धूम मचा दी है. रितेश देशमुख की एक्टिंग और डायरेक्शन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Saturday BO: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 'पैट्रियट' भी निकली आगे, शनिवार को ऐसा रहा हाल

इस फिल्म का क्लैश जुनैद खान की 'एक दिन' से हुआ. हालांकि, 'एक दिन' रितेश की 'राजा शिवाजी' के सामने टिक नहीं पाई है. जुनैद खान की फिल्म को फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं. इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आई हैं. साई पल्लवी ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है. इसके बाद साई फिल्म 'रामायण' में भी दिखेंगी.