लंदन: भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ की लंदन के ब्रिटिश फिल्म संस्थान (बीएफआई) में स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. इस फिल्म का निर्माण दादा साहब फाल्के ने किया था.

भारतीय उच्चायोग में समन्वय मंत्री ए एस राजन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा का विस्तार पश्चिम में भी हो गया है.

उन्होंने कहा कि ‘साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन’ (एसएसीएफ) की तरफ से निर्मित फिल्म का बहुत महत्व है. स्क्रीनिंग से पहले एसएसीएफ के निदेशक और फिल्म इतिहासकार ललित मोहन जोशी ने भारतीय सिनेमा के मूक दौर का उल्लेख किया.