नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन काफी समय से फिल्म 'रेड' के प्रमोशन में लगे थे ऐसे में 16 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. रिलीज के पहले दिन दर्शकों ने इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म की कमाई के सभी आंकड़े सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए सभी के साथ साझा किए हैं.

अजय देवगन और इलियाना की इस फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं, फिल्म का ओवरसीज Box Office Collection Day 1 भी शानदार रहा. रमेश बाला ने ट्वीट के जरिए बताया है कि यूएसए में 26.77 लाख, ऑस्ट्रेलिया में 13.50 लाख और न्यूजीलैंड में 6.76 लाख रुपए की कमाई की.

ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अजय देगवन ने इमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है वहीं इलियाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं. पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिसे देखने के बाद तो साफ था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बी बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है.

रेड मूवी रिव्यू: बिना वर्दी के भी हीरो हैं अजय देवगन, हौसले और ईमानदारी की कहानी है RAID

ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कामई देखने के बाद फिल्म की पूरी टीम को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. फिल्म में अजय देवगन के रोल और एक्शन को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. इस फिल्म को राज कुमार ने डायरेक्ट किया है.