कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में रंगोली ने ट्वीट कर कहा था कि जमात के लोगों को लाइन में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए. इसके बाद ट्विटर पर वो लगातार ऐसे ही गालियों भरे ट्वीट करती नजर आ रही थी.
इन भड़काऊ ट्वीट्स के चलते उनके ट्विटर अकाउंट को स्सपेंड कर दिया गया है. उनके अकाउंट को ट्विटर की गाइडलाइन्स का उल्लघंन करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. रंगोली के अकाउंट पर जाने पर ट्विटर की से दिया गया मैसेज देखा जा सकता है. जिसमें कहा गया है कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के चलते अकाउंट को सस्पेंड किया गया है. हालांकि इसमें ये नहीं बताया गया है कि अकाउंट को कितने समय के लिए सस्पेंड किया गया है.
क्या था विवादित ट्वीट
ये सारा विवाद रंगोली के एक ट्वीट से शुरू हुआ. रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा, ''एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया. जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं.सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए. हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा. जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है.''
कई सेलेब्स ने की शिकायत
कई नामी सेलेब्स ने रंगोली को लेकर ट्विटर पर रिपोर्ट भी किया है. इसमें रीमा कागती और कुब्रा सैत ने रंगोली के ट्विटर पोस्ट को लेकर शिकायत भी की थी. फिल्म निर्देशक रीमा कागती ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि वो इस मामले को देखें और इस पर एक्शन लें. उन्होंने लिखा था कि लोगों में नफरत और हिंसा फैलाना दोनों ही जुर्म है और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए.
वहीं, एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लिखा कि मैंने रंगोली को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएमओ और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, इस तरह नफरत फैलाना बेहद गैर जिम्मेदाराना है. कृपया इस मसले को देखें और इसके खिलाफ जरूरी एक्शन लें.
आपको यहां बता दें कि रंगोली चंदेल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन हैं. इसी के साथ-साथ वो कंगना की मैनेजर भी हैं. रंगोली इससे पहले भी ट्विटर पर इस प्रकार के ट्वीट्स करती रही हैं.
