भारत-पाक तनाव के बीच अब इन फिल्मों के पोस्टर्स से भी हटाए गए पाकिस्तानी स्टार्स, बॉलीवुड कर रहा पूरी तरह बायकॉट
Pakistani Stars Removed: बॉलीवुड फिल्मों के कई म्यूजिक एल्बम्स के कवर से पाकिस्तानी स्टार्स को हटा दिया गया है. इनमें मावरा होकेन से लेकर फवाद खान और माहिरा खान शामिल हैं.

Pakistani Stars Removed From Bollywood Films Music Albums: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर, फेमस पाकिस्तानी एक्टर्स माहिरा खान, फवाद खान और मावरा होकेन को बॉलीवुड फिल्मों के म्यूजिक एल्बम कवर से हटा दिया गया है. इनमें रईस, कपूर एंड संस और सनम तेरी कसम शामिल हैं. यह कार्रवाई पाक सितारों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कड़ी आलोचना करने के बाद की गई है.
दरअसल भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दुखद हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पीओके में घुसकर कई आंतकी ठिकाने नेस्तनाबूत कर दिए थे.
बॉलीवुड फिल्मों के म्यूजिक एल्बम्स से हटाए गए पाकिस्तानी स्टार्स
बता दें कि भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगने के बाद, म्यूजिक कंपनियों ने भारतीय फिल्म एल्बम कवर से उनकी तस्वीरें हटाना शुरू कर दिया है. ‘रईस’ एल्बम में पहले शाहरुख खान पाक एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ दिखाई देते थे, अब सुपरस्टार अकेले दिखाई दे रहे हैं. इसी तरह, 'सनम तेरी कसम' में अब केवल हर्षवर्द्धन राणे को दिखाया गया है. मावरा होकेन की इमेज हटा दी गई है. माहिरा और मावरा दोनों को स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक जैसे म्यूजिक ऐप्स पर फिल्म के एल्बम कवर से भी हटा दिया गया है. वहीं कपूर एंड संस के पोस्टर से भी पाक एक्टर फवाद खान को हटा दिया गया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हालाँकि, सोनम कपूर और फवाद खान की 'खूबसूरत' (2014) की कवर तस्वीरें बरकरार हैं.
हर्षवर्धन राणे ने सीक्वल में मावरा संग काम करने से किया था इंकार
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे ने पोस्टर से मावरा होकेन की तस्वीर हटाए जाने पर अपना रिएक्शन दिया था. एक्टर ने कहा था, "अब वे कहेंगे कि मेरी पीआर टीम ने यह काम करवाया है! नहीं, यह फिर से क़ॉमन सेंस है, मैं मानता हूं, वीडिंग की जा रही है."
बता दें कि विवाद तब शुरू हुआ जब हर्षवर्धन ने घोषणा की कि यदि मावरा होकेन इसमें शामिल होंगी तो वह 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम नहीं करेंगे. यह फैसला मावरा द्वारा भारत के ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करने वाले पोस्ट के बाद लिया गया था. जिसे उन्होंने कायरतापूर्ण हमला बताया था. मावरा ने हर्षवर्धन के फिल्म के सीक्वल में काम ना करने की आलोचना करते हुए इसे "पीआर रणनीति" बताया और कहा, "जिस इंसान से मुझे कॉमन सेंस की उम्मीद थी, वह गहरी नींद से उठकर पीआर रणनीति लेकर आया है. जब हमारे देश युद्ध में हैं, तब आप यह सब लेकर आए हैं? ध्यान अट्रैक्ट करने के लिए पीआर स्टेटमेंट? कितने दुख की बात है!" हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब देते हुए मावरा के कमेंट्स को पर्सनल अटैक बताया था.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL





















