पू बनी पार्वती बनने की कहावत तो आपने बहुत सुनी है, लेकिन क्या आपने कभी पार्वती से पू बनते हुए किसी को देखा है? अगर नहीं, तो आज देख लीजिए. दरअसल, आज सोशल मीडिया पर लगातार पूजा बनर्जी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस नियॉन कलर की बिकनी पहने पुल के पास लेटी हुई नजर आ रही हैं . इनकी इस सिजलिंग तस्वीर पर फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं. इनकी हसीन तस्वीर को देख फैंस अपने दिल पर काबू नहीं रख पा रहे हैं.
वैसे तो आपने पूजा बनर्जी को पर्दे पर माता पार्वती का किरदार निभाते देखा होगा, ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका यह अवतार वायरल हुआ तो देखने वालों की आंखें दंग रह गईं. कमेंट में लोग उन्हें पार्वती बनी पू कहने लगे. फैंस उनकी इस फोटो को बार-बार देख रहे हैं. पूजा इस तस्वीर में अपनी नशीली आंखों से लोगों को हिप्नोटाइज कर रही हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद पूजा के फैंस कह रहे हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा- फीलिंग लाइक गेटिंग लॉस्ट... यानी कि पूजा का मन कर रहा है कि वह कहीं गायब हो जाएं, वैसे गायब तो हुई है, लेकिन जो चीज गायब हुई है वह है दर्शकों की नींद. बता दें यह पहली दफा नहीं है जो पूजा ने अपनी ऐसी हॉट पिक्चर शेयर की है. इससे पहले भी पूजा अपनी कई हसीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती दिखाई दी हैं. कभी बिकनी पहन तो कभी शॉर्ट ड्रेसेस पहन पूजा ने गर्मी का तापमान खूब बढ़ाया है. अगर पूजा को वॉटर बेबी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. पूजा की इठलाती अदाएं दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं. उनकी परफेक्ट बॉडी फिगर को देख कोई नहीं कहेगा कि वह एक बच्चे की मां हैं.
