Priyanka Chopra Diwali Dinner: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया में न रहकर पति निक के साथ सात समंदर पार रहती हैं. बावजूद इसके प्रियंका वहां भी हर इंडियन फेस्टिवल को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट करती हैं, जिसकी तस्वीरें भी वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने दिवाली का फेस्टिवल भी फैमिली के साथ लॉस एंजेलिस में सेलिब्रेट किया.

वहीं दिवाली से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लॉस एंजेलिस के एक होटल में स्पॉट किया गया था. इस प्यारे से कपल के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आई थीं. वहीं एक्ट्रेस ने निक के साथ अपनी आउटिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों  निक और प्रियंका की मां मधु को हाथ में हाथ डाले रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. वहीं प्रियंका उनकी तस्वीरें क्लिक करती रहीं.

दिवाली डिनर के लिए पति के साथ स्पॉट की गई प्रियंका

दरअसल, ये कपल प्री दिवाली डिनर के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा ने कुर्ता पहना था, जबकि निक ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट में नजर आए. दिवाली से पहले की रात तीनों ने फैंसी डिनर एंजॉय किया. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स निक के अपनी मदर इन लॉ के साथ बॉन्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

फैंस कर रहे कमेंट

एक फैन पेज पर शेयर की गई निक, प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा की तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए, एक यूजर ने लिखा, "निक काफी प्रोटेक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत मदर इन लॉ के साथ प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं." वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया है, "हम एक ऐसे शख्स से प्यार करते हैं, जो अपनी सास से प्यार करते हैं." कुछ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और मधु के बीच के स्वीट पलों को फोन पर कैप्चर करते नजर आ रही हैं.

प्रियंका-निक की बेटी के साथ पहली दिवालीबता दें कि इस साल की प्रियंका और निक की उनकी बेटी के साथ पहली दिवाली है. प्रियंका ने मदर्स डे पर अपनी प्यारी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की थी. वहीं पिछले साल, प्रियंका और निक ने लॉस एंजिलेस में अपने घर पर एक ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें मॉडल क्रिसी तेगेन और सिंगर-पति जॉन लीजेंड जैसे सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुए थे.

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्सवर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित अपनी पहली वेब सीरीज, सिटाडेल का काम पूरा कर लिया है.  उनकी दो हॉलीवुड फिल्में एंडिंग थिंग्स एंड इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी जल्द रिलीज होने वाली हैं. वहीं उनके पास पाइपलाइन में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा भी है. प्रियंका को आखिरी बार कीनू रीव्स-स्टारर द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था.

ये भी पढ़ें:-Diwali 2022: दिवाली के मौके पर बेटी वामिका संग होली खेलती दिखीं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देख क्यूटनेस के हो जाएंगे फैन!