मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छोटी ड्रेस पहनने को लेकर अभिनेत्री की आलोचना किए जाने पर अपनी बात रखी है.
मधु ने गुरुवार रात को दादाासहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड्स के दौरान कहा, "आप इतने अच्छे कार्यक्रम में ऐसे बेहूदे सवाल क्यों पूछ रहे हैं? मुझसे यह पूछिए कि उन्होंने (प्रियंका) उस दिन प्रधानमंत्री से क्या बात की. प्रियंका चोपड़ा ने मौजूदा मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की."
समारोह में मधु ने प्रियंका की ओर से इंटरनेशनल आइकन अवार्ड लिया. प्रियंका की मां ने कहा, "उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर पोस्ट कर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को सही जवाब दिया और मैं इस पर टिप्पणी करके उनकी प्रतिक्रिया के मूल्य को कम नहीं करना चाहती." उन्होंने कहा कि प्रियंका का इरादा इस तरह की बेकार की बातों का हिस्सा बनना नहीं है.
