पूर्व मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर जब हुआ तो दुनियाभर की निगाहें उन पर टिक गईं. ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से ये जानना चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर लुक आखिर कितने का था. अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी ड्रेस और ज्वैलेरी को लेकर कई दावे किए गए हैं. पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंयका ने अपने ब्राइडल शॉवर में मरचेसा की ड्रेस और टिफिनी एंड कंपनी की एक मिलियन डॉलर की ज्वैलेरी पहनी थी. अब इस हिसाब से देखा जाए तो प्रिंयका ने जो ज्वैलेरी पहनी थी उसकी कीमत करीब एक मिलियन डॉलर है और उन्होंने नेकपीस के अलावा अपनी इंगेजमेंट रिंग भी पहनी हुई थी जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ है. इस हिसाब से प्रियंका ने अपने ब्राइडल शॉवर में दो गहने पहने थे उसकी कुल कीमत करीब 9.5 करोड़ आंकी जा रही है.
वहीं अगर उनकी ड्रेस की बात करें तो हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने मरचेसा की ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत करीब 4.4 लाख रुपए है.
बता दें कि प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया. इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की. इस जश्न में प्रियंका चोपड़ा के सभी खासमखास लोग मौजूद थे. यहां देसी गर्ल अपनी गर्लगैंग के साथ खूब मस्ती करती नज़र आईं. इसके साथ ही प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में उनकी होने वाली ननद डेनिएली जोनास और उनकी बेटी एलिना भी शामिल हुईं.
शादी कब होगी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अगले महीने दिसंबर में ये अभिनेत्री निक जोनास के साथ शादी रचा लेंगी.