मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए और वह इन्हें अपने परिवार के साथ शेयर कर काफी खुश हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा आमदनी वाली हस्तियों-खेल हस्तियों में प्रियंका का स्थान आठवां है. वह टाइम मैगजीन की साल के ‘‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’’ की सूची में भी शामिल हैं. इसके अलावा ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री आईएमडीबी : इंटरनेट मूवी डेटाबेस’ की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की सूची में भी हैं और उनका स्थान 55वां है और उन्होंने जेनिफर एनिस्टन, ‘हैरी पोटर’ अभिनेता एम्मा वॉटसन, लियोनाडरे डिकैप्रियो और जॉनी डेप जैसे स्टारों को पीछे छोड़ दिया. प्रियंका ने कहा, ‘‘ बहुत अच्छा और अविश्वनीय महसूस होता है. मैं आईएमडीबी की लिस्ट में हूं. फोर्ब्स और टाइम मैगजीन में आई. इसे बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं अपनी खुशियां अपने परिवार के साथ शेयर करती हूं. मेरी मां को, मेरे काम पर और जो मैंने हासिल किया, उस पर गर्व है. मैं सिर्फ काम करते रहना चाहती हूं.’’