नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ इंडिया में आईं हैं. इस दौरान प्रियंका ने निक को अपनी फैमिली और अपने दोस्तों से भी मिलवाया है. लंबे से समय से खबरें हैं निक, प्रिंयका के लिए काफी सीरियस हैं और उनके साथ शादी करना चाहते हैं . जब प्रियंका चोपड़ा ने निक के को भारत लाने का फैसला किया तब से ही खबरें थी कि शादी के सिलसिले में ही वो निक को अपने साथ लाई हैं. इन सब खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर तो नहीं लगी है लेकिन दोनों जिस तरह एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं उनसे तो यही लगता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे में हैं.
आज प्रिंयका और निक गोवा से मुंबई लौट आए. दोनों अपने बेहद करीबी दोस्तों और परिवारवालों के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे. इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आईं. इस स्मॉल वेकेशन में प्रियंका की कजिन परिणीति भी उनके साथ थी. परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के साथ 'टिप टिप बरसा पानी ' पर डांस करती नजर आ रही थीं.
इस क्विक-फ्लिक वेकेशन को लेकर परिणीति का एक बयान भी सामने आया, परिणीति ने नेटवर्क 18 से बात की. इस खास बातचीत में उन्होने कहा 'मैं अपनी बहन से कई महीनों से नहीं मिली थी क्योंकि वो लंबे समय से अमेरिका में थी. साथ ही जब भी वो मुंबई आती थी तो एक या दो दिन के लिए आती थी , इस दौरान मैं खुद मुंबई में नहीं होती थी. लेकिन इस बार वो आईं तो हमें टाइम मिला और हम साथ में छुट्टियां मनाने चले गए. ' साथ जीने-मरने की खा चुके हैं कसमें? दोनों जब से साथ में इंडिया आएं हैं तब से ही खबरों का बाजार गर्म है कि दोनों जल्द सगाई कर सकते हैं. लेकिन हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें दोनों रिंग फिंगर में लव बैंड पहने नजर आए. आपको बता दें कि वेस्ट में इसी प्रकार के लव बैंड या रिंग के साथ प्रपोज किए जाने का कल्चर है. अब ये तो नहीं कहा जा सकता कि निक ने प्रिंयका को शादी के लिए प्रपोज किया है या फिर उन्होंने इस लव बैंड से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन ये रिंग कई सवाल तो जरूर खड़े करती है. आप तस्वीरों में दोनों के हाथों में ये लव बैंड देख सकते हैं.
भले ही प्रियंका ने निक के साथ अपना रिश्ता नहीं कबूला लेकिन आज इशारों-इशारों में उन्होंने निक लिए अपने प्यार का इजहार जरूर कर दिया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके भाई और निक समुद्र किनारे खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'मेरे फेवरेट मैन'.