प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं. हाल ही में अंग्रेजी मैगजीन 'पीपुल' को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने खुद से 10 साल छोटे निक से शादी करने का फैसला क्यों लिया. प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान एक रिश्ते के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. अदाकारा का मानना है कि यही वह बात है, जिसने उनके और उनके मंगेतर निक जोनस के रिश्ते को कामयाब बनाया है.
अपनी प्री-बाइडल शॉवर पार्टी में कुछ ऐसे एन्जॉय करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘वास्तव में यही मेरे मामले में काम किया. वह ऐसा ही कोई होना चाहिए जो आपका सम्मान करे. इससे मेरा मतलब यह नहीं है कि वह आपके लिए कॉफी बनाए..बल्कि आपने अपने जीवन में जो कड़ी मेहनत की वह उसका सम्मान करे.
उन्होंने कहा, ‘‘वह जो इस बात का सम्मान करे कि अगर उसका काम महत्वपूर्ण है तो आपका भी काम अहम है. अगर वह ऐसे फैसले ले जो उसके लिए महत्वपूर्ण है, तो आपकी राय भी उतनी महत्वपूर्ण हो. यही सम्मान है और इसे पाना अविश्वसनीय है.’’
Confirmed: निक जोनास की दुल्हनियां बनने को तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा, टीम ने कर दी पुष्टि निक ने ऐसे किया था प्रियंका को अप्रोच इतना ही नहीं प्रियंका ने एनटरटेनमेंट टुनाइट से बात करते हुए बताया कि निक ने उन्हें कैसे अप्रोच किया था. उन्होंने बताया, दरअसल मैंने नहीं बल्कि निक ने पहला कदम आगे बढ़ाया था. उसने मुझे टेक्ट मैसेज किया. सबसे पहले ही मैसेज में निक ने लिखा था, मुझे लगता है हमें मिलना चाहिए. बस ऐसे ही हमने एक दूसरे से बात करनी शुरू की.
ब्राइडल शावर में जमकर नाचीं प्रियंका शादी कब होगी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अगले महीने दिसंबर में ये अभिनेत्री निक जोनास के साथ शादी रचा लेंगी. कल न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन हुआ जहां इस अभिनेत्री ने अपने दोस्तों और परिवार संग जमकर मस्ती की. इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो आज सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.