प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में हैं और अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट कर रही है. प्रियंका चोपड़ा की आए दिन कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. जिनमें कभी तो वो पति निक से साथ वक्त बिताती नजर आती हैं तो कभी उन्हें पब्लिकली किस करती नजर आती हैं. अब एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पति निक जोनास के साथ ही नजर आ रही हैं. इस दौरान आप वीडियो में देख सकते हैं कि निक जोनास किस तरह से गिरती हुई प्रियंका को संभालते नजर आ रहे हैं.
Valentine day 2019: हेमा से शादी के लिए धर्म बदलकर 'दिलावर खान' बन गए थे धर्मेंद्र, मचा था खूब हंगामा दरअसल, प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' के प्रीमियर के लिए पहुंची थी. इस इवेंट को अटेंड करने के बाद जब निक और प्रियंका वहां से निकल रहे थे तो अचानक प्रियंका का बैलेंस बिगड़ गया. लेकिन इस दौरान एक अच्छे पति की तरह निक ने बिना एक पल भी देर किए प्रियंका को संभाल लिया. इस दौरान का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है.
इसी इवेंट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. प्रियंका और निक एक दूसरे में खोए नजर आए और लोगों की नजरों से बचते हुए एक दूसरे को किस करते भी दिखाई दिए. लेकिन कैमरे की नजरों से कहां कुछ छिपता है दोनों के ये खास मूमेंट वहां मौजूद कैमरे में कैद हो गए.
हसबैंड रणवीर के साथ जानिए कैसे वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगी दीपिका, बताया पूरा प्लान इस दौरान का उनका ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह प्रियंका और निक एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ प्यार के कुछ पल चुराती नजर आ रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ' Isnt It Romantic' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रेबल विलसन (Rebel Wilson) और लेम हेमसवर्थ (Liam Hemsworth) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
यहां देखें प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर