बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड पर भी राज करने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं. जहां अपनी अपकमिंग स्पाई सीरीज ‘Citadel’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में वो विंबलडन मुकाबले को देखने भी पहुंची थी जहां उनके लुक ने फैंस को घायल कर दिया था और अब उन्होंने एक बार फिर लंदन की सड़कों पर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के होश उड़ा दिए. इन फोटोज़ में प्रियंका अपना महंगा बैग फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं.

प्रियंका ने फ्लॉन्ट किया फेंदी का बैग

लदंन की सड़क पर चलते प्रियंका की ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका के हाथ में ब्राउन कलर का बेहद खूबसूरत सा बैग दिखाई दिया. जो काफी महंगा है. ये बैग इटली के मशहूर ब्रांड फेंदी का बैग है. इस फोटोज़ के कैप्शन प्रियंका ने फेंदी को उनके लेटेस्ट कलेक्शन के लिए बधाई दी है.

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रियंका ने जो फेंदी का बैग केरी किया है उसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इटंरनेट पर इसका प्राइस 2650 US डॉलर यानी करीब 1.97 लाख रुपए है. प्रिंयका जब विंबलडन मुकाबला देखने पहुंची थी तब भी उन्होंने इसी बैग को केरी किया था. आपको याद होगी विंबलडन में पहुंची प्रियंका की ये तस्वीर

वहीं दूसरी ओर हमेशा की तरह फैंस को प्रियंका की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका ने व्हाइट कलर हाईनेक टॉप के साथ मैटेलिक कलर की मिनी स्टर्क और ऊपर से लॉन्ग जैकेट केरी की है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही है. इस ड्रेस क साथ उन्होंने गोल्डन कलर की हाई हील पहनी हैं.

यह भी पढें

Katrina Kaif Net Worth 2021: चार लाख लेकर मुंबई आईं थी कैटरीना, अब हर साल कमाती हैं इतने करोड़ कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे

Kapil Sharma के बेटे से लेकर Anushka Sharma की बेटी Vamika तक, जब स्टारकिड्स की पहली तस्वीर हुई जमकर वायरल

Erica Fernandes से लेकर Gauahar Khan तक, Oops moment का शिकार हो चुकी हैं टीवी की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां