एक्सप्लोरर

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमाया है. हालांकि उन्होंने इस सफर में काफी कुछ झेला भी है.

सिनेमा की दुनिया में जब बात असली टैलेंट की होती है, तो प्रियंका चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाता है. 'प्रियंका चोपड़ा' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि मेहनत और जुनून की शानदार मिसाल है. ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाने वाली प्रियंका ने हर किरदार को दिल से निभाया. चाहे वो 'फैशन' की स्ट्रगल करने वाली मॉडल हो या 'मैरी कॉम' की दमदार बॉक्सर, उन्होंने हर बार साबित किया कि वो खूबसूरत होने के साथ-साथ टैलेंटेड भी हैं.

प्रियंका चोपड़ा आज बेहतरीन लाइफस्टाइल जी रही हैं, लेकिन इसके पीछे बहुत मेहनत, दर्द और हिम्मत की सच्ची कहानी छिपी है. प्रियंका को बचपन से ही एक्टिंग से ज्यादा लगाव था. उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और मेहनत के दम पर टॉप एक्ट्रेस बन गईं.

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

17 साल की उम्र में बनी थीं मिस वर्ल्ड

  • 18 जुलाई 1982 को भारत के जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग, मॉडलिंग, और प्रोड्यूसिंग के तौर पर भी काम किया.
  • उनका सफर शुरू हुआ जब वो सिर्फ 17 साल की थीं और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया के सामने आईं. यहीं से उनके अभिनय की कहानी भी शुरू होने लगी.
  • उन्होंने 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी?', 'कमीने', 'डॉन 2', 'अग्निपथ', 'बर्फी!', 'कृष 3', 'बाजीराव मस्तानी', 'डॉन 2', और 'द स्काई इज पिंक' जैसी शानदार बॉलीवुड फिल्में दी हैं.

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

अपनी शर्तों पर फिल्में चुनीं
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने कई जोखिम उठाए, जैसे फिल्म 'ऐतराज' में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया और सबका दिल जीत लिया. उस दौर में हीरोइनें निगेटिव रोल करने से डरती थीं. प्रियंका ने इस मानसिकता के खिलाफ जाकर अपनी शर्तों पर फिल्में चुनीं, जैसे 'मैरी कॉम', जिसमें उन्होंने बिना किसी ग्लैमर के असली किरदार निभाया, और 'बर्फी,' जिसमें उन्होंने एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया. दिलचस्प बात ये है कि इसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन लोग आज भी उसे प्रियंका की बेस्ट परफॉर्मेंस मानते हैं.

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

फिल्म इंडस्ट्री में झेली ये तकलीफें

  • प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 'जेंडर बायस' और 'सेक्सिस्ट' ट्रीटमेंट झेला है.
  • अपनी किताब में उन्होंने बताया कि एक बार जब वो किसी फिल्मकार से मिलीं, तो उसने उनसे घूमकर खुद को दिखाने के लिए कहा.
  • जब प्रियंका ने ऐसा किया, तो उसने उन्हें घूरते हुए कहा कि उन्हें अपनी बॉडी में बदलाव कराने होंगे, जैसे ब्रेस्ट बढ़वाना, 'जॉ-लाइन' ठीक कराना और बट बढ़ाना.
  • उसने कहा कि अगर वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो ये बदलाव जरूरी हैं, और उसने एक डॉक्टर का नाम भी दिया जो ये सब कर सकता है.
  • ये सब सुनकर बहुत बुरा लगता है, लेकिन प्रियंका बताती हैं कि ऐसी बात करना फिल्म इंडस्ट्री में बेहद आम है, जिसे लोग सामान्य मान लेते हैं.

डायरेक्टर से तंग आकर छोड़ी थी फिल्म
इंडस्ट्री में नई होने के बावजूद एक बार उन्होंने डायरेक्टर के गलत बर्ताव के चलते फिल्म छोड़ने की हिम्मत जुटाई थी. इस पर उन्होंने अपनी किताब में बताया कि निर्देशक ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था, जिसके चलते उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन तब उन्होंने किसी को कोई कारण नहीं बताया, क्योंकि उस वक्त उन्हें डर था कि लोग उन पर ही उंगली उठाएंगे. उन्होंने अपनी किताब में ये भी बताया कि कैसे इंडस्ट्री में कई बार हीरो के कहने पर स्क्रिप्ट बदल दी जाती थी. महिला किरदारों को हटा दिया जाता था.

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

हॉलीवुड फिल्मों में बनाया नाम, सिंगिंग में भी छाईं

  • बॉलीवुड के अलावा, प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई, खासकर टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाकर.
  • उन्होंने 'बेवॉच', 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'लव अगेन', 'द ब्लफ', और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.
  • प्रियंका चोपड़ा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं. प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान गाने 'इन माय सिटी' से मिली थी.
  • इसके अलावा, उनके 'एक्जॉटिक' और 'आई कांट मेक यू लव मी' जैसे गानों को भी बेहद पसंद किया गया.

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब, बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं... टैलेंट और जूनून से भरा है प्रियंका चोपड़ा का सफर

प्रियंका चोपड़ा ने जीते कई अवॉर्ड
अवॉर्ड्स की बात करें तो प्रियंका के नाम कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और दो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड शामिल हैं. 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से नवाजा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
'गुड़िया जैसी लगती थी', नीलम कोठारी संग रिश्ते पर गोविंदा ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
'गुड़िया जैसी लगती थी', नीलम कोठारी संग रिश्ते पर गोविंदा ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget