इन दिनों बेरोज़गार हैं अपनी आंखों से सबको दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश, खुद किया खुलासा
ABP News Bureau | 27 May 2018 05:18 PM (IST)
देश की विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर रातों रात देश के यंग दिलों पर छा गईं थी. उनका विंक वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उन्हें काम के ढेर सारे ऑफर्स भी मिल रहे थे. लेकिन इस वक्त वो बेरोजगार हैं. प्रिया ने खुद इस बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
नई दिल्ली: देश की विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर रातों रात देश के यंग दिलों पर छा गईं थी. उनका विंक वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उन्हें काम के ढेर सारे ऑफर्स भी मिल रहे थे. लेकिन इस वक्त वो बेरोजगार हैं. प्रिया ने खुद इस बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिस प्रकार से प्रिया की सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियो आए दिन वायरल होती हैं उन्हें देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स के ऑफर होंगे. लेकिन अपनी इस पोस्ट से उन्होंने सबको हैरान कर दिया है. प्रिया ने अपने साथी को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप बेरोजगार घूम रहे हो और कोई एक शख्स आपके साथ हमेशा तस्वीर खिंचवाने के लिए तैयार हो. ' इससे पहले नेशनल क्रश बनने वाली प्रिया प्रकाश की एक और वीडिया वायरल हुई थी जिसमें वो कहती नजर आ रही थीं कि वो फेंकी हुई चीजें नहीं उठाती. अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा और किसे कहा कहा? तो हम आपको बताते हैं . इन दिनों इंस्टाग्राम पर प्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़के को कहती नजर आ रही हैं कि मैं आज भी फेंकी हुई चीज नहीं उठाती. दरअसल, ये वीडियो एक एड का है जिसमें एक लड़का प्रिया से क्रिकेट बॉल को उठाने के लिए कहता है लेकिन इसके जवाब में प्रिया प्रकाश कहती हैं कि वो आज भी फेंकी हुई चीज नहीं उठाती, इस पर लड़का कहता है इतना एडिट्यूड तो इस पर प्रिया कहती हैं कि फ्री का है.