नई दिल्ली: कल ही बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर लॉन्च हुआ है और आज इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है. इस पोस्टर पर लिखा है- क्या तुम्हें यकीन है? फिल्म की ये टैगलाइन इसकी कहानी को लेकर और भी सस्पेंस क्रिएट कर रही है. इस पोस्टर में सलमान खान कंधे पर बैग टांगे खड़े हैं, माथे पर टोपी है लेकिन उनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा है. इसमें सलमान खान पहाड़ी लुक में हैं. इस फिल्म की शूटिंग भी मनाली में हुई है. लेकिन सलमान को देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. कल ही इस फिल्म की एक वीडियो भी रिलीज की गई है. फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने ट्वीट कर 13 सेकेंड के इस वीडियो को जारी किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ईद मनाओ ट्यूबलाइट के साथ.’ बता दें कि ये फिल्म इस साल ईंद पर रिलीज होने वाली है. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों ‘एक था टाइगर’ और बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चीनी एक्ट्रेस झू झू नजर आएंगी. इन दिनों सलमान खान अली अब्बास जाफर की ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. कबीर खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म के शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, यहां देखिए-