Prateik Babbar Post: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर ने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है. इसके लिए प्रतीक ने एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्रतीक ने शेयर की अपनी लेडी लव के साथ फोटो

प्रतीक ने प्रिया के साथ ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें पहली फोटो में प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे के साथ कोजी पोज दे रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में दोनों अपने हाथों पर बना 'पी और बी' का टैटू दिख रहे है. ये टैटू प्रतीक ने अपनी उंगलियों पर और प्रिया ने अपने कॉलर बोन के पास बनवाया है. बता दें कि दोनों का नाम और सरनेम इन अक्षरों से शुरू होता है. वहीं तस्वीरों के कैप्शन में एक्टर ने अपने नाम के अक्षरों के साथ इन्फिनिटी इमोजी बनाया है.

पहले शादी कर चुके हैं प्रतीक

आपको बता दें कि प्रतीक इससे पहले भी प्यार में पड़ चुके हैं. उन्होंने साल 2019 में बसपा पार्टी के लीडर पवन की बेटी सान्या सागर से शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया और वो अलग हो गए. वहीं प्रिया से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया.

जानिए कौन हैं प्रिया बनर्जी

बात करें प्रिया बनर्जी की तो वो एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ फिल्म ‘किस’ से अपना करियर शुरू किया था. इसके अलावा वो ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘जज्बा’ में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कापी एक्टिव हैं.

यह भी पढें-

Madhuri Dixit Video: जब माधुरी दीक्षित का चेहरा पढ़कर महिला ने की सटीक भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल