The Sabarmati Report: पीएम नरेंद्र मोदी ने गोधरा कांड पर बनी एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देख ली है. एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. विक्रांत ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि वो एक्टिंग से संन्यास ले रहे हैं. तो दूसरी तरफ गोधरा कांड पर बेस्ड उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी संसद में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर चर्चाओं में है. 

दरअसल जैसे ही खबर आई कि पीएम मोदी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे, वैसे ही फिल्म को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गईं. पीएम मोदी फिल्म देख चुके हैं. उनके साथ फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे.

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं विक्रांत मैसी की फिल्म की तारीफबता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा था कि- ''ये अच्छी बात है कि सच अब सामने आ रहा है वो भी उस तरीके से जिसे आम लोग भी देख सकें.''

उन्होंने आगे ये भी लिखा था कि फेक नैरेटिव कुछ समय के लिए ही रहता है. आखिर में फैक्ट्स सामने आ जाते हैं. 

पीएम मोदी ने की थी फिल्म देखने की अपीलपीएम मोदी ने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की थी बल्कि उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि वो फिल्म देखें. इसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया था.

फिल्म के लीड एक्टर ने किया संन्यास का ऐलान!फिल्म के लीड एक्टर ने संन्यास का भी ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टा हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि वो अब अपनी फैमिली की देखभाल करना चाहते हैं. और आखिरी बार साल 2025 में दो फिल्मों के साथ मिलेंगे.

फिल्म के बारे में'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में न विक्रांत मैसी एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं. उनके साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म को करीब 50 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और कमाई की बात करें तो फिल्म ने 35.56 करोड़ की कमाई कर ली है.

और पढ़ें:Bandish Bandits Season 2 Trailer: बंदिश बैंडिट्स 2 का ट्रेलर रिलीज, म्यूजिकल सीरीज में पंडित जी की मौत के बाद विरासत संभालेगा राधे