नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के हमशक्ल कहे जाने वाले हरमन बावेजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में 36 साल के हरमन को फैंस जल्दी पहचान नहीं पा रहे हैं और इसका कारण है उनका बदला हुआ लुक.
'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हरमन बावेजा वायरल हो रही तस्वीरों में पहले के मुकाबले काफी बदले नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई में एक रेस्त्रां के बाहर कैमरे में कैद किया गया जिसमें वे बिल्कुल ही बदले हुए लुक में दिख रहे हैं. 2008 में हरमन बावेजा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. प्रियंका के साथ हरमन के अफेयर की खबरें भी मीडिया में तब सुर्खियों में छाया था. उस समय छपे अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे. बाद में हरमन का नाम दिलकश अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ भी जुड़ा.
'लव स्टोरी 2050' के अलावा हरमन बावेजा ने बॉलीवुड में 'विक्ट्री', 'व्हाट्स योर राशि' और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में काम किया है. बता दें कि हरमन बावेजा मशहूर फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं.