Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण-स्टारर 'पठान' घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. पठान ने केवल छह दिनों में दुनिया भर में करीब 600 करोड़ रुपए की कमाई की है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. 'पठान' वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट फिल्म के रुप में उभर रही है.
आज भारत और विदेशों में कितनी हुई कमाई?
'पठान' ने अपने छठे दिन भारत में 26.50 करोड़ रुपए (हिंदी - 25.50 रुपए, बाकी अन्य भाषाओं- एक करोड़ रुपए) दर्ज किए, जिससे भारत में फिल्म की कमाई 32 करोड़ हो गई. छठे दिन ओवरसीज ग्रॉस 16 करोड़ रुपए है. केवल छह दिनों में, 'पठान' ने अकेले विदेशी क्षेत्रों में 27.56 मिलियन डॉलर (224.6 करोड़ रुपए) दर्ज किए हैं, जबकि भारत में कलेक्शन 307.25 (हिंदी - 296.50 करोड़ रुपए, डब - 10.75 करोड़ रुपए) है.
स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में हिट
'पठान' ने आज ज्यादा रिकॉर्ड बनाए हैं, क्योंकि यह 300 करोड़ रुपए के एनबीओसी बैरियर को तोड़ने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई और महामारी के बाद से 300 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई. यशराज फिल्मस के स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' हिट साबित हुई हैं.
