टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
पाओली दाम ने बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले उन्होंने बंगाली सिनेमा में नाम कमाया था. जबकि एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था.

बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस पाओली दाम आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पाओली ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है और फिर वो बॉलीवुड में भी सुर्खियों में रही थीं. आइए आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं. एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया के एक्टर्स को छोड़कर एक रेस्तरां मालिक से दिल लगाया था और फिर उनके साथ घर भी बसाया.
टीवी से शुरू किया एक्टिंग करियर
बंगाली सिनेमा ने भारतीय सिनेमा को कई बड़े और मशहूर सितारें दिए हैं. इसी लिस्ट में पाओली दाम भी शामिल हैं. पाओली का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. हालांकि वो कभी पायलट बनने के ख्वाब देखती थीं, लेकिन फिर एक्टिंग फील्ड में एंट्री ली.

पहली फिल्म 8 साल बाद हुई रिलीज
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल 'जीबोन निये खेला' (2003) से की थी. इसके बाद पाओली ने 'सोनार हरिन' और 'तिथि अतिथि'जैसे शोज में भी काम किया था. जबकि बंगाली सिनेमा में अपना आगाज फिल्म 'अग्निपरीक्षा' (2006) से किया था. हालांकि उनकी शुरुआत 2012 की फिल्म 'तीन यारी कथा' से हो सकती थी, क्योंकि इसकी शूटिंग 2004 में शुरू हुई थी, लेकिन ये 8 साल की देरी के बाद रिलीज हुई.
बॉलीवुड में भी छाईं पाओली
साल 2011 की फिल्म 'चत्रक' से उन्हें इंटरनेशल पहचान मिली थी. फिल्म को टोरंटो और यूके के फिल्म फेस्टिवल एवं कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था. पाओली ने साल 2012 में बॉलीवुड में फिल्म 'हेट स्टोरी' से डेब्यू किया था. इसमें उनके इंटीमेट सीन्स काफी चर्चा में रही थे. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस', 'बुलबुल', 'यारा सिल्ली सिल्ली' और 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया.

2017 में अर्जुन देव से की थी शादी
अब बात करते हैं पाओली की पर्सनल लाइफ की. एक्ट्रेस ने साल 2017 में अर्जुन देव से शादी की थी. बता दें कि अर्जुन असम के गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक हैं. दोनों की शादी में परिवार के और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. कपल ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब एक साल तक डेट किया था और फिर लाइफ की नई पारी का आगाज किया.




















