एक्सप्लोरर

'नो नेकलाइन' वाले बयान के बाद से क्या Palak Tiwari से खफा हैं Salman Khan, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

Palak Tiwari Equation With Salman Khan: पलक तिवारी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवु़ड डेब्यू करने जा रही हैं. हाल रही में सलमान खान को लेकर दिए अपने बयान से वो काफी चर्चा में रहीं.

 Palak Tiwari Equation With Salman Khan: पलक तिवारी (Palak Tiwari) तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान (Salman Khan) फिल्म सेट पर महिलाओं के कम नेकलाइन पहनने के खिलाफ एक नियम बनाया था. पलक तिवारी 'किसी का भाई किसी जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, एक्ट्रेस ने अपने इस बयान के बाद में स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत समझा गया.

पलक तिवारी के बयान के बाद कैसे हैं सलमान से उनके रिश्ते 

पलक तिवारी के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी, नेटिज़न्स सलमान खान को लेकर तरह-तरह के सवाल करने लगे थे. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इस बयान के बाद से उनके और सलमान खान के बीच कोई विवाद पैदा नहीं हुआ है. दोनों के बीच के समीकरण बिल्कुल ठीक हैं. बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, पलक ने कहा, 'पूरे विवाद के बावजूद सलमान के साथ पहले जैसे रिश्ते हैं.'

किसी का भाई किसी की जान से एक्ट्रेस का बॉलीवुड डेब्यू

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अभी भी सीख रही हूं, आप किसी अच्छे इरादे के साथ कोई चीज कहते हैं और उसे गलत तरीके से बदल दिया जाता है. ये कुछ ऐसा ही है जिसे मैंने हाल ही में फेस किया.'

एक चैट शो में पलक ने फिल्म 'अंतिम' में सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया था. उन्होंने कहा था कि सलमान खान ने नियम बनाया था कि सेट पर सभी लड़कियों को ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए. पलक ने कहा कि तब वो शर्ट और जॉगर पहनकर सेट पर जाने लगीं, तो उनकी मां श्वेता तिवारी ने चौंकते हुए पूछा कि कहां जा रही हो और इतने अच्छे कपड़े क्यों पहन लिए हैं. जब उन्होंने अपनी मां को बताया कि वो सलमान के सेट पर जा रही हैं, तो श्वेता काफी इंप्रेस हुईं.' 

इसके बाद एक स्पष्टीकरण में पलक ने कहा, 'मेरे बयान को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया है. मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे ऐसे लोगों के साथ कपड़े पहने जाएं जो मुझसे काफी सीनियर हैं, जिनकी मैं पूजा करते हुए बड़ी हुई हूं. सलमान सर निश्चित रूप से उनमें से एक हैं.

पलक तिवारी (Palak Tiwari), सलमान खान (Salman Khan) की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला और सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

जब रोती हुई Rashmika Mandanna को उनकी मम्मी ने दी थी ये सलाह, एक ही पल में बदल गई थी एक्ट्रेस की लाइफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
April Hindi 2026 Release: अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget