एक्सप्लोरर

Palak Tiwari Birthday: बचपन में ही पैरेंट्स के अलगाव का दर्द झेल चुकीं पलक, सलमान खान पर बयान देकर हुई थीं ट्रोल

Palak Tiwari: वह अपनी अदाओं से आग लगाने में माहिर हैं और बिजली बनकर लाखों दिल भी धड़का चुकी हैं. बात हो रही है पलक तिवारी की, जिनका आज बर्थडे है.

Palak Tiwari Unknown Facts: 8 अक्टूबर 2000 के दिन मुंबई में जन्मी पलक को एक्टिंग के गुर बचपन से मिले. दरअसल, उनकी मां श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं, उनके पिता राजा चौधरी भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर हैं. हालांकि, पलक को बचपन में ही अपने पैरेंट्स के अलगाव का दर्द भी झेलना पड़ा. बर्थडे स्पेशल में हम आपको पलक तिवारी की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

पढ़ाई-लिखाई में तेज रहीं पलक

बता दें कि अदाकारी में अपने जलवे दिखाने वाली पलक तिवारी पढ़ाई-लिखाई में भी काफी तेज रहीं. उन्होंने मुंबई में ही अपनी एजुकेशन पूरी की. 10वीं की परीक्षा में पलक ने 83 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे. वहीं, उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया. बता दें कि पलक को बचपन से ही डांस का काफी ज्यादा शौक था. वहीं, बेहद कम उम्र में ही वह एक्टिंग भी करने लगी थीं. 

कम उम्र में झेला पैरेंट्स के अलगाव का दर्द

पलक की मां श्वेता तिवारी और पिता राजा चौधरी की मुलाकात एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते चले गए और शादी कर ली. हालांकि, कुछ समय बाद उनके रिश्ते में तनातनी बढ़ने लगी. श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. साथ ही, कहा था कि वह पलक के साथ भी मारपीट करता था. इसके बाद श्वेता और राजा का तलाक हो गया था. 

ऐसा रहा पलक का करियर

पलक तिवारी के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2017 के दौरान बॉलीवुड फिल्म क्विकी से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर में नजर आईं. वहीं, अक्टूबर 2021 के दौरान उन्होंने हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो बिजली-बिजली में भी अपने लटके-झटके दिखाए. हाल ही में पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में अहम भूमिका निभाई थी. 

सलमान खान पर बयान देकर हुई थीं ट्रोल

बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान एक बयान को लेकर पलक तिवारी ट्रोल हो गई थीं. इस बयान का ताल्लुक सलमान खान से था. दरअसल, पलक ने कहा था, 'सेट पर लड़कियों के कपड़ों को लेकर नियम थे. सलमान चाहते थे कि लड़कियां सेट पर अच्छे से (बदन ढंककर) कपड़े पहनें. लो नेकलाइन कपड़े न पहनें.' विवाद बढ़ने पर पलक ने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात कही थी. 

इजराइल में फंसी Nushrratt Bharuccha को एंबेसी ने ढूंढ निकाला, कनेक्टिंग फ्लाइट से जल्द भारत लौटेंगी एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget