नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन’ का इस शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. अपने विषय को लेकर हर ओर वाहवाही लूट रही खिलाड़ी कुमार की फिल्म सिनेमारों में अब धीमी पड़ती जा रहा है. फिल्म के दूसरे हफ्ते के पहले दिन की शुरूआत बेहद कमजोर रही है. ये सिर्फ 2.10 करोड़ रुपए ही अपने खाते में जोड़ पाई है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ट्वीट के मुताबिक शुक्रवार को ‘पैडमैन’ ने 2.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
इस तरह अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ ने 8 दिनों में 64.97 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
यहां देखें ‘पैडमैन’ का कलेक्शन
पहले दिन - 10.26 करोड़ रुपए
दूसरे दिन - 13.68 करोड़ रुपए
तीसरे दिन - 16.11 करोड़ रुपए
चौथे दिन - 5.87 करोड़ रुपए
पांचवें दिन - 6.12 करोड़ रुपए
छठे दिन - 7.05 करोड़ रुपए
सातवें दिन - 3.78 करोड़ रुपए
आठवें दिन - 2.10 करोड़ रुपए
कुल - 64.97 करोड़ रुपए
पैडमैन' फिल्म तमिलनाडु के रहने वाले अरूणाचलम मुरूगनाथम की जिंदगी पर बनी है, जिन्होंने सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया. इनकी कहानी को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब में लिखी उसके बाद इस पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें राजी किया. यहां पढ़ें असली पैडमैन की पूरी कहानी.
फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने चार स्टार देते हुए लिखा है, ”सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे मुद्दे पर तो लोग बात तक नहीं करना चाहते. अब तक हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक किसी भी बड़े स्टार ने इस विषय पर फिल्म बनाने की सोची तक नहीं लेकिन ये हिम्मत अक्षय कुमार ने दिखाई. पिछले साल इसी विषय पर ‘फुल्लू’ फिल्म आई थी लेकिन शायद ही आपने उस बारे में सुना भी हो. ‘पैडमैन’ देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म गेम चेंजर भी साबित होने वाली है क्योंकि इसके बाद पीरियड्स और सैनेटरी पैड जैसे शब्दों को लेकर लोगों की राय बदलने वाली है. पढें पूरा रिव्यू- इंटरटेनिंग है अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’, देखने के बाद पीरियड को लेकर बदलेगा समाज का नज़रिया
यहां देखें 'पैडमैन' का गाना..