लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा से बहुमत मिलने के बाद नागरिकता संशोधन कानून पारित हो गया है. जिसके बाद देश के कई इलाकों में इस कानून का विरोध होना शुरू हो गया है. हाल ही में जहां कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने इस विरोध प्रदर्शन पर अपना समर्थन दिया है. वहीं ट्विटर पर एक ट्रोलर ने फरहान अख्तर को ट्रोल करने की कोशिश की है.
ट्रोलर ने अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर को अपने निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है. ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए फरहान और उनके पिता जावेद अख्तर और मां शबाना आजमी को टैग भी किया है. ट्रोलर ने ट्वीट में लिखा, " आप अपनी कौम तक पहुंचकर उन्हें संभालें और उन्हें समझाएं कि वह मेरे देश की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं. इसके बाद अगर प्रदर्शनकारियों को पकड़े जाने पर पीटा जाएगा तो फिर रोना मत."
बीते हफ्ते लोकसभा में पास होने के बाद से ही नागरिकता संशोधन कानून का विरोध देशभर में कई जगहों पर हो रहा है. जिसके कारण पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. वहीं असम और पश्चिम बंगाल के उन इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जहां विरोध प्रदर्शन के ज्यादा उग्र होने की आशंका है.
ये भी पढ़ें: जामिया विश्वविद्यालय में हो रहे विरोध के समर्थन में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन, किया ट्वीट