जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मशहूर टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक-दूसरे से निकाह किया.

Continues below advertisement

अब उनकी शादी की रस्मों से जुड़ी मेहंदी, निकाह और ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों में शादी के खास पलों की झलक देखने को मिल रही है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

उमर अब्दुल्ला की शादी की इनसाइड तस्वीरेंउमर अब्दुल्ला ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी दी थी.  सोशलव मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. निधि के माता-पिता एमके राजदान और सरला राजदान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे.

Continues below advertisement

पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आया कपलशादी के मौके पर कपल पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आया. लुक की बात करें तो निधि राजदान ने पेस्टल कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिंपल ब्लाउज कैरी किया. उन्होंने नेकलेस वियर किया और मांगटीका भी लगाया. निधि राजदान ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा. वो इस खास दिन पर बेहद की खूबसूरत लग रही थी.

वहीं उमर अब्दुल्ला ने ग्रे कलर का कुर्ता और पायजामा पहना था. साथ ही उन्होंने लाइट कलर की कोटी भी कैरी की.

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों का शाही अंदाज देखने को मिला. इस खास मौके पर निधि रेड कलर के हैवी वर्क वाले शरारा सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उमर अब्दुल्ला इस दौरान चेक पैटर्न के कोट-पैंट सूट में दिखाई दिए. दोनों ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही है. 

रिसेप्शन में दिखा शाही अंदाजरिसेप्शन की तस्वीरों में उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली. इस खास मौके पर निधि ने पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने सिंपल एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया. रिसेप्शन में उमर अब्दुल्ला ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट में अपने शाही अंदाज में दिखाई दिए. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए.