Old Money Teaser:  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और एपी ढिल्लों के गाने ओल्ड मनी का सभी को बेसब्री से इंतजार है. इस गाने का टीजर आज रिलीज हो गया है. जिसमें कुछ अलग ही नजारा देखन को मिल रहा है. सलमान खान सिंगर एपी ढिल्लों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. सलमान खान और एपी ढिल्लों को इस तरह देखना काफी दिलचस्प है. गाने का टीजर ऐसा है तो ये पूरा गाना कैसा होने वाला है इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. गाने का टीजर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सलमान खान ने ओल्ड मनी का टीजर शेयर करते हुए लिखा- ओल्ड मनी 9 अगस्त को रिलीज हो रहा है. सलमान खान को इस अंदाज में देखकर उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं. वो उनके पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

फैंस ने किए कमेंटसलमान खान के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- सल्लू भाई किंग हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- जलवा है अपने सलमान भाई का. एक ने लिखा- कुछ नया आ रहा है. कई फैंस ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी ही शेयर किए.

ऐसा है टीजरटीजर में एपी ढिल्लों को कोई आकर उठाता है और दोनों रेडी होकर जाने लगते हैं. वो जैसे ही रूम से नीचे आते हैं तो कार के साइड से सलमान खान बाहर आते हैं और पूछते हैं कहां जा रहे हो. उसके बाद एपी कहते हैं भाई आधे घंटे में आ जाएंगे. इस पर सलमान कहते हैं पिछली बार की तरह मुझे आने की जरुरत ना पड़े. उसके बाद लास्ट में एपी ढिल्लों जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं.

एपी ढिल्लों सॉन्ग ब्राउन मुंडे के बाद से हर जगह छा गए थे. उनका ये गाना इतना वायरल हो गया था कि हर किसी की जुबान पर बस ये ही गाना चढ़ा हुआ था. वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सिकंदर में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: जब शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ी टॉप एक्ट्रेस, लगा था 'होम ब्रेकर' का टैग