एक्ट्रेस नुसरत भरूचा प्रोफेशनल काम के लिए बाली गई थीं. रिपोर्ट्स हैं कि वहां उनका एक्सीडें हो गया. नुसरत को को चोटें आई हैं और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है.

Continues below advertisement

NDTV ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया है. वो बाली वर्क कमिटमेंट के लिए गई थीं और अब एक्सीडेंट की वजह से वो बाली में ही हैं. बाली में उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.' फैंस नुसरत के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि नुसरत या उनकी टीम की तरफ से अभी तक एक्सीडेंट को लेकर कोई अपेडट सामने नहीं आया है. 

नुसरत भरुचा को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगानुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनका एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टरों द्वारा आगे की जांच के बाद नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी. नुसरत भरुचा की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने कहा है, "इस समय हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी.

Continues below advertisement

चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को आराम और स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी. ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों के लिए उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स प्रभावित होने की संभावना है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और स्वास्थ्य लाभ पर फोकस करने  के लिए  जरूरी समय और स्पेस दें, नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं जाहिर करने वाले सभी लोगों के हम आभारी हैं. उचित समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी." 

नुसरत की वेकेशन की फोटोज

एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने कुछ वेकेशन की फोटोज भी शेयर की थी. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- छुट्टी का मन है! अब कहां जाऊं? फोटोज में नुसरत हॉल्टर नेक ड्रेस में दिखीं. उन्होंने शॉर्ट ड्रेस में कई पोज दिए. इसी के साथ उन्होंने अपने खाने-पीने की चीजें भी दिखाईं. नुसरत वेकेशन पर एंजॉय करती दिखीं. नुसरत ने होटल की बालकनी से भी कई फोटोज शेयर की थी. फोटोज में वो ब्रालेट फ्लॉन्ट करती दिखीं.

नुसरत के वर्क फ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आएंगी. टाइगर और नुसरत पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखेंगे. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'फिल्म की टीम को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो कहानी में मजबूती और इमोशनल गहराई दोनों ला सके. नुसरत हमेशा से ही सबसे स्ट्रॉन्ग च्वॉइस में से एक रही हैं. इस बार फैंस उन्हें एक नए और एक्साइटेड अवतार में देख पाएंगे.'

फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी, एल्विश यादव जैसे स्टार्स दिखेंगे. पिछली बार नुसरत को सोहम शाह की फिल्म 'उफ ये सियापा' में देखा गया था. फिल्म 2025 में आई थी. फिल्म को जी अशोक ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 56 मिनट है.