आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नीतेश राणे ने एक्टर पर लव जिहाद का आरोप लगाया था और उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर तक बता दिया था. आमिर पर दिए गए अपने विवादित बयान पर नीतेश राणे अब भी कायम हैं और अब उन्होंने इस मामले पर पहली बार सफाई दी है. दूसरी ओर आमिर खान ने जवाब दिया कि उनकी बीवियों ने कभी भी अपना धर्म नहीं बदला है.

Continues below advertisement

आमिर पर दिए अपने बयान पर कायम हैं नीतेश राणे

हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान नीतेश से उनके आमिर पर दिए गए लव जिहाद के बयान पर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसे कई परिवारों और लड़कियों से मुलाकात की है जो लव जिहाद का सामना कर चुकी हैं.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम हसीनाओं पर दिल हारे ये हिंदू एक्टर्स, रचाई शादी

पीड़ित परिवार बोले- आमिर खान का उदाहरण देते हैं फंसाने वाले

नितेश के मुताबिक कई पीड़ित परिवारों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाने वाले लोग आमिर खान का उदाहरण देते हैं. वो कहते हैं कि इनकी तरह तुम भी अपनी जिंदगी जियो. नितेश ने लोगों से कहा कि स्क्रीन पर दिखने वाला इंसान असल जिंदगी में असल हो सकता है और ये लोगों को समझना चाहिए. नितेश ने आगे बताया कि उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एम्बेस्डर कहा था.

आमिर खान बोले- मेरी बीवियों ने धर्म नहीं बदला

न सिर्फ नितेश राणे बल्कि अन्य कई राजनेताओं और आम लोगों ने भी आमिर खान पर लव जिहाद जैसे आरोप लगाए हैं और कहा कि उन्होंने तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की है. पहली शादी रीना दत्ता, दूसरी शादी किरण राव और अब तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से हुई. हालांकि आमिर ने अब एक बड़ा खुलासा किया है.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया 'रावण' का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही

आमिर खान ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में अपनी पहली दोनों शादियों को लेकर कहा कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना और किरण ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला था. दोनों शादी सिविल मैरिज के तहत हुई थी. वहीं गौरी से भी उन्होंने कानूनी तर पर शादी की है. साथ ही उन्होंने बताया कि गौरी हिन्दू नहीं, बल्कि ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं.