लॉस एंजिलिस: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी की हैं. इसके बाद अब निक फैमिली प्लानिंग के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखाई दे रहे हैं. सिंगर निक जोनास ने कहा कि वह ‘निश्चित रूप से’ भविष्य में पिता बनना चाहते हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री और गायक निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन महल में एक दिसंबर को कैथोलिक परंपरा के अनुसार शादी की है. इसके बाद दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इन दोनों की शादी हुई थी.
स्मृति ईरानी ने सैफ अली खान के साथ पोस्ट की खूबसूरत सेल्फी, खोला 23 साल पुराना राज
स्पॉटीफी द रीवाइंड से बात करते हुए जोनास ने प्रियंका के साथ परिवार शुरू करने की अपनी योजना साझा की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक दिन निश्चित रूप से पिता बनना चाहता हूं." उन्होंने साक्षात्कार के दौरान अपने बचपन के बारे में भी बातचीत की.
निक ने कहा कि बचपन उनके लिए एक सपने की तरह था. वह काफी जल्दी बड़े हुए. हो सकता है कि लोग इसको लेकर कहें कि यह सही नहीं था लेकिन लोग यह भी कह सकते हैं कि काफी कम उम्र में ही वह अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर स्पष्ट थे.
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने छोटी उम्र में ही काफी कुछ देख लिया और मैं आशा करता हूं कि मैं इन अनुभवों को कभी अपने बच्चे के साथ साझा करूंगा.''