'बागी 2' का नया गाना 'ओ साथी' रिलीज, दिशा और टाइगर की जबरदस्त कैमेस्ट्री
एजेंसी | 09 Mar 2018 08:31 PM (IST)
आगामी फिल्म 'बागी-2' का दूसरा गाना 'ओ साथी' रिलीज हो गया है, जिसमें टाइगर और दिशा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है.
नई दिल्ली: आगामी फिल्म 'बागी-2' का दूसरा गाना 'ओ साथी' रिलीज हो गया है, जिसमें टाइगर और दिशा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है. इससे पहले मशहूर पंजाबी गीत 'मुंडिया तू बचके रही' का रीमेक 'मुंडिया' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. टाइगर ने ट्विटर पर गाने को साझा करते हुए लिखा, "कॉलेज का प्यार हमेशा ही खास होता है. रॉनी और नेहा की प्रेम कहानी देखिए.. यह रहा 'ओ साथी'." फिल्म के पहले गाने 'मुंडया' में टाइगर और दिशा के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया, अब दूसरे गाने 'ओ साथी' में भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है. फिल्म 'बागी-2' पहली फिल्म 'बागी' का सीक्वल है. इसमें रणदीप हुड्डा और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे अभिनेता भी हैं.