Neena Gupta Black Mini Dress Video: नीना गुप्ता दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. वह स्टाइलिश फैशन क्वीन मानी जाती हैं. चाहें हॉल्टर नेक ब्लाउज़ हों या नूडल स्ट्रैप टॉप्स, वेटरेन एक्ट्रेस की वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक आउटफिट्स का कलेक्शन रहा है. इतना ही नहीं नीना 60 प्लस की महिलाओं के लिए स्टाइलिश कपड़े पहनने और भारत में सीनियर सीटिजन फैशन ट्रेंड सेट करने में भी आगे रहीं.
नीना ने नूडल स्ट्रैप के साथ मिनी ड्रेस में ढाया कहरअक्सर महिलाएं अपने उम्र के मुताबिक कपड़ों का सिलेक्शन करने लगती हैं, लेकिन नीना गुप्ता ने कभी भी ऐसी सामाजिक मर्यादाओं को नहीं माना उन्होंने हमेशा अपनी बढ़ती उम्र को प्राउड के साथ गले लगाया है और अपने मूड के मुताबिक कपड़े पहने हैं. 5 जनवरी 2023 को एक्ट्रेस ने IG फीड पर अपने बीच आउटफिट की झलक पेश की. इंस्टा पर पोस्ट की गई वीडियो में नीना को मिनी ब्लैक ड्रेस में नूडल स्ट्रैप के साथ वॉक करते हुए देखा जा सकता है. स्क्वॉयर नेकलाइन ड्रेस उन पर एलिगेंट लग रही थी. उन्होंने अपने लुक को हैंगिंग ईयररिंग्स और गोल्ड बैंगल्स के साथ पेयर किया. इसके वीडियो को पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बड़ी हिम्मत का काम है जी ऐसी ड्रेस पहना... कर ही दिया!”
यूजर्स ने नीना गुप्ता की तारीफ में किए कमेंट्सवहीं नीना के वीडियो पोस्ट करते ही ये इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स ने एक्ट्रेस की तारीफ में कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “ मैं बड़ी होकर इतनी ही कूल और ग्रेसफुल बनना चाहती हूं.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “नीना जी आप हर ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं और आपको कोई भी ड्रेस पहनने से कोई नहीं रोक सकता यह आपकी जिंदगी है जियो इसे मैम.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ OMG आपके आगे तो सारी एक्ट्रेस फेल हैं.”
नीना गुप्ता वर्क फ्रंटनीना गुप्ता ने साबित कर दिया है कि उम्र बस एक नंबर है. वह जिंदगी को अपने ख्वाहिशों पर जीती हैं और उसका भरपूर मजा भी लेती हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में फिल्म वध में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था. इस मूवी में नीना और संजय ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी.
