67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. 2019 में बनी फिल्मों के लिए इन पुस्कारों की घोषणा की गई है. बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था.

बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मलयालम फिल्म ‘मारक्कर : अरबिकादालिंते सिम्हम’  Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam) को दिया गया है.

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी और तमिल फिल्म असुरन के लिए धनुष को संयुक्त रूप से दिया गया है.

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार कंगना रनौत को दिया गया है. खास बात यह है कि उन्हें यह अवॉर्ड दो फिल्मों- मणिकर्णिका और पंगा के लिए दिया गया है. बता दें इन पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड तमिल फिल्म सुपर डीलक्स के लिए विजय सेतुपति को दिया गया. वहीं हिंद फिल्म ताशकंद फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया.

67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

  • बेस्ट  हिंदी फिल्म  - छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड)
  • बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी - B Praak
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी (ताशकंद फाइल्स के लिए)
  • बेस्ट डाइरेक्टर - बहत्तर हूरें के लिए संजय पूरण सिंह चौहान।
  • स्पेशल मेंशन - बिरयानी, जोनाकी पोरुआ, लता भगवान कारे, पिकासो।
  • बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म - हिन्दी फिल्म कस्तूरी।
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक- सोहिनी चटोपाध्याय
  • बेस्ट बुक इन सिनेमा- प्रभाव (पीआर रामदासा नायडू)

यह भी पढ़ें:

तमिल सुपरस्टार Vishnu Vishal बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा से करेंगे शादी, एक्टर ने कहा जल्द करूंगा तारीख का ऐलान