Nadaaniyan Trolling: 'सैफ अली खान को भी लोगों ने ऐसा बोला होगा', इब्राहिम की नादानियां की ट्रोलिंग पर करण जौहर और गिप्पी ग्रोवाल ने किया रिएक्ट
Nadaaniyan Trolling: नादानियां को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में इब्राहिम अली खान के अपोजिट खुशी कपूर नजर आईं. इब्राहिम और खुशी ट्रोलिंग का शिकार हुए.

Nadaaniyan Trolling: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में फिल्म नादानियां से डेब्यू किया. इस फिल्म में खुशी कपूर भी नजर आईं. फिल्म को और एक्टर्स को ट्रोल भी किया गया. करण जौहर ने नादानियां की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया. करण ने कहा, 'मैं सिर्फ ये कहूंगा कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना छोड़ो बेकार की बातें, बीत न जाए रैना.'
गिप्पी ग्रेवाल ने भी किया रिएक्ट
फिर गिप्पी ग्रेवाल ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'ये बहुत जरुरी है. जब मैंने अपनी शुरुआत की थी तो लोग बोलते थे आसपास के यार अब ये भी गाएगा. ये ऐसे करेंगे. हम कैरी ऑन जट्टा लेकर आए तो हमने बहुत से लोगों से सुना कि ये तो ऐसे लगे हुए हैं जैसे 100 करोड़ कर देंगे. कर ही दिया. तो मुझे लगता है कि ये चीजें आपको बूस्ट करती हैं. इनके भी दो पहलू होते हैं. एक या तो आप अपसेट हो जाते हैं या फिर आपके अंदर होता है कि मैं ये करके दिखाऊंगा. तो जैसे हमने बताया कि हमारी इंडस्ट्री बहुत छोटी थी हम वहां से आए थे तो हमने सोचा कि हम भी करके दिखाएंगे.'
'हमने सोचा था कि जब हिंदी में फिल्म लेकर आएंगे तो ऐसे प्रोडेक्शन हाउस के साथ लेकर आएंगे जिसके साथ बैठने में हमें गर्व हो. तो आज हम धर्मा के साथ बैठे हैं. वो बच्चे नए हैं. उन्होंने पहली फिल्म की है हो सकता है कि किसी अच्छी लगी हो और किसी को अच्छी न लगी हो. तो मुझे लगता है कि सैफ सर की भी जब पहली फिल्म आई होगी तो उन्हें भी लोगों ने ऐसा बोला होगा. पर आज तो हर कोई उनकी परफॉर्मेंस के बारे में बोल सकता है.'
इसके बाद करण ने कहा, 'बिल्कुल सही है. मुझे लगता है कि जो भी मुझे जानता है और जितने भी क्रिटिक्स हैं मेरा रिश्ता उनसे कभी बदलता नहीं है उस हिसाब से कि उन्होंने क्या लिखा है और क्या नहीं. मेरा रिश्ता मैंने आपसे बनाया आपको फिल्म अच्छी नहीं लगी वो आपका हक है, आपका काम है लिखना है. लेकिन कभी कभी आप कुछ ऐसा लिखते हो जिसे पढ़कर लगता है कि वो भी किसी की बेटी है, वो किसी का बेटा है. कोई पोता है. हमारी भी नादानियां हैं, कुछ गुस्ताखियां हैं तो कभी गहराईयां हैं.'
ये भी पढ़ें- 'तू तो दलित है', यूजर के कमेंट पर भड़के Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पोस्ट कर सुना दी खरी-खोटी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























