बॉलीवुड एक्टर बोला, 'इंडिया के मुसलमान लकी', नेटिजंस ने पूछा- तुम देश छोड़कर क्यों भागे?
KRK On Muslims: फिल्म क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी उन्होंने कई पोस्ट शेयर किए हैं.

KRK On Muslims: फिल्म क्रिटिक केआरके हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं. वो अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. केआरके भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर खूब पोस्ट कर रहे हैं. अब उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर पोस्ट किया है. जिसके बाद लोगों ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया है. केआरके का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
केआरके का पोस्ट हुआ वायरल
केआरके ने लिखा-'जो मुसलमानों भारत में खुश नहीं हैं, उन्हें गाजा में 22 लाख मुसलमानों की स्थिति देखनी चाहिए. जिनके पास घर, खाना और पानी भी नहीं है. जो सड़कों पर जानवरों की तरह मर रहे हैं. आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, अगर आप भारत में रह रहे हैं.' केआरके का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पर लोग कमेंट करके उनसे ही चुटकी भी ले रहे हैं.
Those muslims, who are not happy in India, should see the situation of 2.2 million Muslims in #Gaza, who are not having House, food and water also. Who are dying like animals on the roads. You all are lucky enough, if you are living in India.🇮🇳
— KRK (@kamaalrkhan) May 15, 2025
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने लिखा-तुम देश छोड़कर क्यों भागे. वहीं दूसरे ने लिखा- सब आप कब वापस जा रहे हो इंडिया. एक ने लिखा- गुड पोस्ट. एक ने लिखा- वो फिर बेटा तुम यूके में क्या कर रहे हो.
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद देश को संबोधित किया था. जब ये जानकारी आई थी कि रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे तो केआरके ने इसे खतरनाक बताया था. उन्होंने लिखा था-'फिर से 8 बजे? ये 8 बजे खतरनाक है.'
केआरके बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल करते रहते हैं. जब भी किसी बड़े स्टार की फिल्म आने वाली होती है तो वो उन्हें रोस्ट करना शुरू कर देते हैं. सलमान खान, आमिर खान या सनी देओल हर किसी की फिल्म को लेकर केआरके रिव्यू जरुर करते हैं और उन्हें एक्टिंग को लेकर खूब खरी-खोटी भी सुनाते हैं.
ये भी पढ़ें: War 2 Teaser: जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर बड़ा तोहफा देंगे ऋतिक रोशन, रिलीज होगा 'वॉर 2' का टीजर

























