एक्सप्लोरर

जब मुमताज पर आया कपूर खानदान के चिराग का दिल, एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था दुल्हनिया बनने का प्रपोजल

MumtaZ Rejected Shammi Kapoor: मुमताज और शम्मी कपूर एक-दूसरे से खूब प्यार करते थे, लेकिन सिर्फ एक वजह से मुमताज ने शम्मी कपूर की दुल्हनिया बनने मना कर दिया था. दोनों ने खुद बात का खुलासा किया.

Mumtaz And Shammi Kapoor Love Story: कहा गया है कि सच्चा प्यार कभी नहीं मरता, हां पर उस प्यार की हैप्पी एंडिंग हो यह भी जरूरी नहीं है. कहते हैं कि हर किसी की किस्मत में सच्चे प्यार की जगह नहीं होती है, ऐसा सिर्फ निजी जिंदगी में ही नहीं बल्कि सिनेमा की दुनिया में भी कई बार देखने को मिला है. फिल्मी जगत में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिनको उनका सच्चा प्यार नहीं मिल पाया और उन्हें उस रिश्ते को किसी न किसी वजह से छोड़ना पड़ा. कुछ ऐसी ही कहानी है शम्मी कपूर और मुमताज की. 

कहा जाता है कि मुमताज को शम्मी कपूर ने खुद शादी के प्रपोज किया था, लेकिन मुमताज ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि मुमताज को कपूर खानदान की बहू बनने का प्रपोजल ठुकराना पड़ा. 

जब मुमताज ने किया दिलचस्प खुलासा
अपने जमाने की बेहतरीन हीरोइनों में से एक रहीं मुमताज की अदाकारी की अमिट छाप आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. उन्होंने अपने डांस से भी सभी को दीवाना बनाया है. काफी साल के बाद जब मुमताज एक रियलिटी शो में आईं तो उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि शम्मी कपूर उनको कपूर खानदान की बहू बनाना चाहते थे. दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत थी, लेकिन फिर भी 17 साल की मुमताज ने शादी के ऑफर को मना कर दिया.

इस वजह से मुमताज ने किया था इनकार
शम्मी कपूर और मुमताज के बीच 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाने की शूटिंग के दौरान मोहब्बत परवान चढ़ी थी. तीन साल तक साथ रहने के बाद भी मुमताज, शम्मी कपूर की दुल्हनिया बनने से झिझक रहीं थीं. क्योंकि उस दौर में कपूर खानदान की बहू-बेटियों का फिल्मी दुनिया में काम करना मना था. मुमताज को भी यही लगता था कि कपूर परिवार में शादी करने वाली महिलाएं शादी के बाद अपना करियर छोड़ देती हैं. उस दौरान मुमताज सिर्फ 17 साल की थीं और शम्मी कपूर उनसे दोगुनी उम्र के थे. 

टूट गया मुमताज का दिल
मुमताज फिल्मी दुनिया में जवान और महात्वाकांक्षी थीं, वह खूब नाम कमाना चाहती थीं. इसलिए उनको अपने सपनों के साथ समझौता करना सही नहीं लगा. वह सिर्फ बच्चे पालना, घर की देखभाल करना और हाउसवाइफ बनकर नहीं रहना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. मुमताज की इस बात से शम्मी कपूर काफी नाराज हो गए, दोनों के बीच विवाद हुआ और इस बात से मुमताज का दिल टूट गया. 

शम्मी कपूर ने भी संजोए थे सपने
अपनी लव स्टोरी के बारे में एकबार शम्मी कपूर ने भी इंटरव्यू में जिक्र किया था. उन्होंने बताया था, उस वक्त मेरी पत्नी का निधन हो चुका था और मुमताज बहुत ही सुंदर व जवान थीं. कुछ वक्त के लिए हमलोग साथ थे और हमने सपने देखे थे, लेकिन बाद में यह सब बुरे सपने में तब्दील हो गया. बाद में मुमताज ने 1974 में युगांडा के एक करोड़पति मयूर माधवानी से शादी कर ली और वह लंदन चली गईं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के समर्थन में प्रचार के लिए सड़कों पर उतरे 'पुष्पा'! क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget