संडे की छुट्टी का फायदा अल्फा सहित वेलकम टू द जंगल तक सभी फिल्मों को हुआ और इनकी कमाई में तेजी देखी गई. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही फिर से सभी फिल्मों की रफ्तार धीमी नजर आ रही है. यहां जानते हैं मंडे को अल्फा, वेलकम टू द जंगल से लेकर कॉकटेल 2 सहित बाकी फिल्में कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

Continues below advertisement

अल्फा की मंडे की कमाई (Alpha Monday BO Day 4 Collection Live)आलिया भट्ट की अल्फा ने संडे को कमाई में तेजी दिखाते हुए 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन मंडे को इसकी रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है. 

  • सैकनिल्क के मुताबिक रात 10.30 बजे तक अल्फा ने 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल अल्फा का चार दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये हुआ है. 
अल्फाबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 43.85करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन)12% 
कुल कलेक्शन37.85 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

Continues below advertisement

वेलकम टू द जंगल की दूसरे मंडे की कमाई ( Welcome 3 Second Monday BO Day 11 Live Updates) अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 10वें दिन संडे को कमाई में तेजी दिखाते हुए 9.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन दूसरे मंडे को इसकी शुरुआत भी धीमी हुई है

  • सैकनिल्क के मुताबिक रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल वेलकम टू द जंगल के 11 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 117.55 करोड़ रुपये हुआ है. 
वेलकम टू द जंगलबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 112.65 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन)12.0% 
कुल कलेक्शन117.55 करोड़ 

कॉकटेल 2 के तीसरे मंडे का कलेक्शन (Cocktail 2 BO Day 18 Live Updates)कॉकटेल 2 ने भी तीसरे संडे को कमाई में तेजी दिखाई थी और 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन तीसरे मंडे इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ती दिख रही है

  •  सैकनिल्क के मुताबिक रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 0.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 11% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल कॉकटेल 2 का 18 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 92.95 करोड़ रुपये हुआ है. 
कॉकटेल 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 180.40 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन)11% 
कुल कलेक्शन92.95 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड