सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों को संडे की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और सभी की कमाई में उछाल देखा गया. लेकिन असली हकीकत तो मंडे टेस्ट में सामने आएगी. जी हां सोमवार, 20 जुलाई को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ओडिसी से लेकर धमाल 4 और अल्फा तक कई फिल्मों के बीच मुकाबला हो रहा है. यहां जानते हैं कौन कितना कलेक्शन कर रही है और इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

Continues below advertisement

द ओडिसी का मंडे का कलेक्शन ( The Odyssey BO Day 4 Live Updates) क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म द ओडिसी भारत में कमाल का परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने 17.40 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिर इसने वीकेंड में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए जहां शनिवार को 22 करोड़ कमाए तो वहीं संडे को इसने 21.90 करोड़ का कलेक्शन किया. अब मंडे को भी ये फिल्म बाजी मारती दिख रही है. 

  • सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को दोपहर 3 बजे तक 2.98 करोड़ कमा डाले हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 34.9% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल द ओडिसी का भारत में चार दिनों का कुल कलेक्शन 64.28 करोड़ रुपये हुआ है. 
द ओडिसीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 47.02 करोड़ (10 बजे तक) 40.3%
कुल कलेक्शन 68.32 करोड़ 

धमाल 4 दूसरे मंडे कितनी कर रही कमाई? ( Dhamaal 4 BO Day 11 Live Updates) अजय देवगन की धमाल 4 ने भी दूसरे वीकेंड शानदार परफॉर्म किया और डबल डिजिट में कलेक्शन किया. बता दे कि धमाल 4 ने दूसरे शनिवार 10.25 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे संडे इसने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे सोमवार को भी ये अच्छी कमाई करती नजर आ रही है.

Continues below advertisement
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के दूसरे मंडे यानी 11वें दिन दोपहर 3 बजे तक 0.79 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी  9.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 125.09 करोड़ हुआ है. 
धमाल 4बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 112.44 करोड़ (10 बजे तक) 12%
कुल कलेक्शन 126.94 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल

लेनिन दूसरे मंडे कितनी कर रही कमाई? ( Lenin BO Day 11 Live Updates) अखिल अक्किनेनी की लेनिन ने दूसरे संडे को 3.22 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि दूसरे मंडे इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने दूसरे मंडे यानी 11वें दिन दोपहर 3 बजे तक 0.31 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 17% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल लेनिन का भारत में 11 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 44.23 करोड़ रुपये हुआ है. 
लेनिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 110.59 करोड़ (10 बजे तक) 18%
कुल कलेक्शन 44.19 करोड़ 

वेलकम टू द जंगल की चौथे मंडे की कमाई ( Welcome To The Jungle BO Day 25 Live Updates) वेलकम टू द जंगल अब अपने थिएट्रिकल रन खत्म करने की ओर बढ़ रही है. अब इसके लिए लाखों में कमाई करना भी मुश्किल हो रह है है. चौथे मंडे को इसकी शुरुआत काफी ठंडी हुई है.

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को दोपहर 3 बजे तक 0.04 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 7.0% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल इस फिल्म का 25 दिनों का कुल कलेक्शन अब 133.04 करोड़ रुपये हो गया है. 
वेलकम टू दद जंगलबॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 250.10 करोड़ (10 बजे तक) 8.0%
कुल कलेक्शन 133.10 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड