बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. वो एक बार फिर अपने फैमिली मोमेंट्स को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में मीरा राजपूत एक्टर शाहिद कपूर की स्टेप मदर सुप्रिया पाठक और उनकी बेटी सना कपूर से मिलीं. तीनों ने साथ में खूब एंजॉय किया. उनकी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Continues below advertisement

मीरा राजपूत ने सास-ननद के साथ बिताए खास पलमीरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने पूरे वीकेंड की झलक दिखाई है. उन्होंने अपनी सास सुप्रिया पाठक और ननद सनाह के साथ एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. तीनों के बीच की बॉन्डिंग इस सेल्फी में साफ झलक रही है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'वीकेंड रीकैप. मंडे मोटो और मंडे रियलाइज़ेशन देखने के लिए स्वाइप करें.'

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें:- मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!

व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत दिखीं मीरा राजपूतइस पोस्ट में मीरा राजपूत ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. इस लुक को उन्होंने रेड हाई हील्स के साथ पेयर किया है, जो उनके पूरे आउटफिट को और भी एलिगेंट बना रहा है. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी फैमिली बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं. 

फैमिली और सोशल लाइफ के बीच मीरा राजपूत का परफेक्ट बैलेंसबता दें कि मीरा राजपूत अक्सर अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वो अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों को फैंस के साथ साझा करने से पीछे नहीं हटतीं. शाहिद कपूर की पत्नी होने के बावजूद मीरा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फैमिली और सोशल लाइफ के बीच उनका बैलेंस फैंस को काफी पसंद आता है.

ये भी पढ़ें:- दिवाली के बाद बढ़े दिल्ली के AQI को देखकर भड़कीं मीरा राजपूत, कहा- 'फुलझड़ी पकड़ना भी ठीक नहीं है...'