Shah Rukh Khan Pathaan: शाहरुख खान मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ से कमबैक कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज की उलटी गिनती भी शुरू हो चुकी है. इस बीच, एक्टर के फैन पेज ने ‘पठान’ का एक एडिटिड टीज़र शेयर किया है. एडिटिड टीजर में , मिनियन्स ने एक्चुल फिल्म टीज़र के ऑडियो के मुताबिक शाहरुख खान और दूसरी कास्ट को रिप्लेस किया है. वहीं मजेदार एडिट वर्जन को देखकर फैंस की हंसी नहीं थम रही है.
मजेदार है एडिट वीडियोमिनियन्स ने फिल्म डेस्पिकेबल मी और इसके सीक्वल में एक्टिंग की है. मज़ेदार वीडियो की शुरुआत में दो मिनियन पुलिस वाले पठान के ठिकाने के बारे में बात करते हैं, उसके बाद मिनियन स्टुअर्ट, जो एक कैदी की ड्रेस में वेट लिफ्टिंग करते हुए शाहरुख की लाइन "ज़िंदा है (जिंदा है)" को बोलते हुए दिखाई देता है. स्कारलेट ओवरकिल वीडियो में दीपिका पादुकोण का रोल प्ले करती नजर आती है. जिसमें पठान को बॉक्सिंग रिंग में विलेन को मारते हुए देखा जाता है.
फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्सफैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि हंसते हुए मैंने अपना कार्डियो किया है !! बहुत अच्छा! क्या हमारे पास और हो सकता है !!!" एक अन्य ने लिखा, “हे भगवान !! यह लोटपोट करने वाला है .. बहुत बढ़िया.” एक और ने कमेंट में लिखा, “प्लीज रुकें। मैं नहीं कर सकता (हंसते हुए इमोजी).” एक ने लिखा, "यह बहुत प्यारा है, अबराम को यह जरूर पसंद आएगा." एक शख्स ने ये भी पूछा, 'कौन हैं पठान स्टुअर्ट, केविन, बॉब?
‘पठान’ 25 जनवरी को होगी रिलीज‘वॉर’ फेम सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, ‘पठान’ शाहरुख और दीपिका की हिट जोड़ी का कमबैक भी है. फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल प्ले किया है. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. पठान का टीजर 2 नवंबर को शाहरुख के 57वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ था.
ये भी पढ़ें:- KBC 14: बिग बी ने 12 लाख के लिए पूछा ये आसान सा सवाल, लाइफलाइन के बाद भी कंटेस्टेंट ने की गलती, जीती रकम भी गंवाई
