माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' चर्चा में बनी है. फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंडिया में माइकल जैक्सन  की तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है और ये अब थिएटर में भी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही धमाल कर दिया है.

Continues below advertisement

'माइकल' का बॉक्स ऑफिसSacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में पेड प्रिव्यूज में 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पहले दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ कमाए. इस हिसाब से फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन 5.50 करोड़ हो गया है. पेड प्रिव्यूज में फिल्म को 13 परसेंट और पहले दिन 7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- Michael Review : पर्दे पर मजेदार लगेगी किंग ऑफ पॉप की कहानी, विवाद ढूंढने की कोशिश नहीं करेंगे तो कमाल लगेगी

Continues below advertisement

'माइकल' ने 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

बता दें कि शुक्रवार को कमाई के मामले में फिल्म में धुरंधर 2 और भूत बंगला को भी पीछे छोड़ दिया है. भूत बंगला ने शुक्रवार को 5.15 करोड़ और धुरंधर 2 ने 1.60 करोड़ कमाए. फिल्म के नॉर्थ अमेरिका के कलेक्शन के आंकड़े अभी रिलीज नहीं हुए हैं. इस फिल्म को  Antoine Fuqua ने डायरेक्ट किया है. जॉन लोगन ने फिल्म को लिखा है. फिल्म में Nia Long, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे स्टार्स नजर आए.

फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन हैं. ये उनकी पहली फिल्म है और वो माइकल के बड़े भाई जरमिन के बेटे हैं. उन्होंने माइकल के हाव-भाव बहुत अच्छे से पर्दे पर उतारे हैं. इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. एबीपी न्यूज फिल्म को 3 स्टार दिए हैं. फिल्म दो घंटे नौ मिनट की है और आपको बांधे रखती है.

बता दें कि माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को हुआ था. उनका निधन 50 साल की उम्र में 25 जून 2009 को हुआ. फिल्म में माइकल जैक्शन की जर्नी दिखाई गई है.