Mere Husband Ki Biwi Advance Booking: अर्जुन-भूमि की फिल्म का बुरा हाल, एडवांस बुकिंग में बिके महज इतने टिकट्स
Mere Husband Ki Biwi Advance Booking: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Mere Husband Ki Biwi Advance Booking: इस हफ्ते सिनेमाघरों अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. जिसके प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट लगी हुई है.मेरे हसबैंड की बीवी की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है मगर ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. अगर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिलते हैं तो इसका कलेक्शन बढ़ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि मेरे हसबैंड की बीवी के कितने टिकट बिक गए हैं.
मेरे हसबैंड की बीवी को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. रिपोर्ट्स की माने फिल्म की शुरुआत स्लो होने वाली है. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज में एक दिन बचा है तो उसमें और टिकट्स बिक चुके हैं.
एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट्स
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मेरे हसबैंड की बीवी ने पहले दिन सिर्फ 5000 टिकट्स बेचे हैं. ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म की कमाई बढ़ जाएगी. फिल्म देखने आने के लिए मेकर्स एक ऑफर भी लेकर आए हैं. इस ऑफर का फायदा पहले दिन देखने को मिल सकता है.
View this post on Instagram
Buy One Get One ऑफर
मेरे हसबैंड की बीवी की अच्छी कमाई के लिए मेकर्स ने ऑडियन्स को लालच दिया है. उन्होंने एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट फ्री देने का ऑफर दिया है. जिसकी वजह से फिल्म देखने के लिए काफी लोग जा सकते हैं. अब फिल्म का कलेक्शन कितना होगा इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
छावा से होगा नुकसान
विक्की कौशल की फिल्म छावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. छावा 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. छावा के बज का नुकसान अर्जुन कपूर की फिल्म को होने वाला है.
मेरे हसबैंड की बीवी की बात करें तो इसमें अर्जुन, भूमि और रकुल के साथ हर्ष गुजराल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के सौतन संग करण जौहर ने दिए जमकर पोज, जल-भुनकर राख हो गईं होंगी एक्ट्रेस, देखें पिक्स
Source: IOCL























