एक्सप्लोरर

Manoj Kumar Death: किसके कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी 'उपकार', छू गई थी हर किसी का दिल

Manoj Kumar Film Upkar: उपकार मनोज कुमार की बेस्ट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक सब हिट रही है. मनोज कुमार ने ये फिल्म किसी के कहने पर बनाई थी. आइए आपको बताते हैं वो कौन थे.

Manoj Kumar Upkar: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें जितनी बार देख लिया जाए उतना कम है. मनोज कुमार की उपकार हिट साबित हुई थी और आज भी जब इस फिल्म को देख लो तो मन खुश हो जाता है. उपकार फिल्म बनाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है.

मनोज कुमार की उपकार की कहानी बहुत शानदार थी. इस फिल्म में एक भाई की कहानी दिखाई गई है जो अपने छोटे भाई को पढ़ाने के लिए बहुत त्याग करता है मगर उसका छोटा भाई गलत रास्ते पर निकल जाता है.

किसके कहने पर बनाई थी उपकार
मनोज कुमार ने उपकार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी. उन्होंने मनोज कुमार को जय जवान जय किसान नारे पर फिल्म बनाने को कहा था जिसके बाद उन्होंने उपकार बनाई थी. ये फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके गाने आज भी लोग गुनगुनाते रहते हैं.

उपकार की बात करें तो इसमें मनोज कुमार के साथ प्रेम चोपड़ा, आशा पारेख, कन्हैयालाल, मनमोहन कृष्णा समेत क कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. 1967 में बनी उपकार ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी.

मनोज कुमार ने कई देशभक्ति फिल्में भी बनाई हैं. उनकी पूरब और पश्चिम भी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के गाने बहुत फेमस हुए थे. 15 अगस्त -26 जनवरी पर लोग इसी फिल्म के गाने गुनगुनाते हुए नजर आते हैं.

 मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Manoj Kumar Death: नहीं रहे बॉलीवुड के 'भारत कुमार', 87 साल की उम्र में मनोज कुमार ने ली अंतिम सांस

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 8 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget