47 की उम्र में 20 साल की युवा लड़की को मात देने वाली फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीकेंड लुक्स पोस्ट किया है. इंटरनेट पर मलाइका के इस लुक ने तहलका मचा दिया है. मलाइका अक्सर अपने फैंस के लिए नए और अलग अंदाज में वीडियो पोस्ट करती हैं. जल्दी ही ये वीडियो वायरल हो जाते हैं. इस बार मलाइका अरोड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनका हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

मलाइका ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में मलाइका अरोड़ा कई अलग-अलग आउटफिट्स में दिखाई दे रही हैं. इसमें वह स्विम शूट में भी हैं.

फैंस को पसंद आ रहा हॉट अंदाजमलाइका का हॉट और सेक्सी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैम आप तो असली ब्यूटी क्वीन हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  मैम आप की उम्र का तो पता ही नहीं चलता है आप बेहद ग्लैमरस हैं.

मलाइका अरोड़ा अपनी स्टनिंग फिटनेस की फोटो अक्सर शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनका स्टनिंग लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाता है. मलाइका अरोड़ा योगा करते हुए अपने वीडियो को अक्सर पोस्ट करती है. योगा के लिए वह आइकन मानी जाती है. 

कई यूनिक स्टाइल में पोजमलाइका अरोड़ा ने इस नए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, सप्ताहांत का अनोखा अनुभव, संपादन से प्यार. वीडियो में मलाइका अरोड़ा अलग-अलग कई यूनिक स्टाइल में अवतरित हुई हैं. सभी अंदाज बेहद हॉट हैं. सभी में वे रिवीलिंग पोज देती हुईं नजर आ रही हैं.

मलाइका कभी ह्वाइट थाई स्लिट ड्रेस में दिख रही हैं तो कभी स्विमिंग पूल के किनारे पर बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी ब्लैक मिडी, कभी रेड और सिल्वर रिवीलिंग ड्रेस में हॉट दिखाई दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें-

Priyanka Chopra's Birthday Special: शादी से पहले इन एक्टर्स को दिल दे चुकी हैं Priyanka Chopra, किसी को किया 5 साल तक डेट तो किसी से रहा कुछ दिनों का रिश्ता

फैन ने सोशल मीडिया पर ढूंढ डाली Virat Kohli और Anushka Sharma की बेटी Vamika की तस्वीर